56 की उम्र में 'एवरेस्ट मैन' ने रचा इतिहास, 32वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की फतह

Mount Everest Summit: नेपाल के मशहूर शेरपा पर्वतारोही कामी रीता ने 32वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की फतह कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

Mount Everest Summit: नेपाल के मशहूर शेरपा पर्वतारोही कामी रीता दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 32वीं बार सफल चढ़ाई कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। 56 वर्षीय रीता ने रविवार सुबह एवरेस्ट फतह कर यह इतिहास रचा।

Nepal Sherpa climber Kami Rita

नेपाल के मशहूर शेरपा पर्वतारोही कामी रीता

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई

नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, कामी रीता ने 17 मई 2026 को सुबह 10:12 बजे (नेपाल समयानुसार) 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। वह '14 पीक्स एक्सपीडिशन' के तहत एक टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

End of Feed