पाकिस्तान आते ही नवाज शरीफ को मिली बड़ी राहत, क्या चुनाव में होगा इसका फायदा?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 04:45 PM IST

Pakistan Politics: नवाज शरीफ को पाकिस्तान आते ही अदालत से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को कोर्ट में उनकी पेशी और उन्हें तोशाखाना मामले में जमानत मिल गई। पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल (एन) पार्टी के संस्थापक शरीफ चार साल बाद पाकिस्तान लौटे हैं और चुनाव से ठीक पहले उनकी वतन वापसी काफी अहम मानी जा रही है।

Nawaz Sharif News: पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी के संस्थापक नवाज शरीफ की 4 साल बाद वतन वापसी हुई, तो इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। मगर इन सबके बीच मंगलवार को पाकिस्तान की अदालत ने नवाज को तोशाखाना मामले में जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले को चुनाव से ठीक पहले शरीफ के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल के स्व-निर्वासन के बाद लंदन से लौटने पर पहली बार मंगलवार को अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में पेश हुए।

Nawaz Sharif in Pakistan

नवाज शरीफ को अदालत से मिली बड़ी राहत।

अदालत में पेश हुए नवाज शरीफ

तीन बार के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख 73 वर्षीय शरीफ शनिवार को पाकिस्तान लौट आए। अब शरीफ के खिलाफ अदालती मामलों पर फिर से सुनवाई शुरू हो सकेगी, जो उनकी अनुपस्थिति के कारण रुक गई थी। शरीफ इस्लामाबाद स्थित न्यायाधीश मुहम्मद बशीर की जवाबदेही अदालत में पेश हुए। अदालत ने चार साल बाद पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए तोशाखाना मामले में उनकी गिरफ्तारी के आदेश को निलंबित कर दिया था। यह दिखाने के लिए उपस्थिति महत्वपूर्ण थी कि शरीफ ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायाधीश द्वारा अदालत कक्ष में शरीफ की उपस्थिति देखने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

End of Feed