राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मास्को में की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता करने और इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की ज़मीन तैयार करने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे।

Doval Meets Putin: रूस दौरे पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मास्को में आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। क्रेमलिन प्रेस सेवा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। डोभाल द्वारा साझा की गई एक वीडियो क्लिप में बातचीत से पहले डोभाल पुतिन से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ajit Doval

अजित डोभाल ने की पुतिन से मुलाकात (फाइल फोटो- PTI)

रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत

इससे पहले, डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत की थी। डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता करने और इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की ज़मीन तैयार करने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। उनकी यात्रा ऐसे दिन शुरू हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया जिसमें रूसी तेल खरीदने पर दंड के रूप में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया, जिसे दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया गया।

End of Feed