ब्लू ओरिजिन की ऐतिहासिक उड़ान: न्यू ग्लेन रॉकेट ने NASA के मंगल यान को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

ब्लू ओरिजिन ने अपने न्यू ग्लेन रॉकेट को नासा के मंगल मिशन के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया। सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि रॉकेट के निचले हिस्से (बूस्टर) को दोबारा इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर उतार लिया गया।

अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार (अमेरिका के समय के अनुसार) को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। कंपनी ने न्यू ग्लेन नाम के अपने बड़े रॉकेट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा, जिसमें नासा के मंगल ग्रह पर जाने वाले दो स्पेसक्राफ्ट सवार थे। सबसे बड़ी बात यह हुई कि रॉकेट का जो निचला हिस्सा, जिसे बूस्टर कहा जाता है, उड़ान भरने के बाद वापस आया। इस बूस्टर को ब्लू ओरिजिन कंपनी ने सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा है।

NASA News

ब्लू ओरिजिन की ऐतिहासिक उड़ान (Photo- REUTERS)

बता दें कि बीते दिनों मौसम खराब होने की वजह से लॉन्चिंग में देरी हो गई थी। लेकिन गुरुवार (अमेरिका के समय के अनुसार) को जब यह रॉकेट उड़ा, तो कंपनी को अपने बूस्टर को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए बचा लेने में सफलता मिल गई। गुरुवार से पहले, केवल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ही अपने बड़े रॉकेटों के साथ यह काम कर पाई थी। यानी, ब्लू ओरिजिन अब रॉकेट के महंगे हिस्से को दोबारा इस्तेमाल करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।

End of Feed