NASA Mars Video: नासा का अंतरिक्ष में कमाल, क्यूरियोसिटी रोवर ने सुबह से शाम तक मंगल ग्रह का वीडियो बनाया

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2023, 07:27 PM IST

NASA Mars Video: नासा के क्यूरियोसिटी मार्स रोवर ने सुबह से शाम तक मंगल ग्रह के एक पूरे दिन के दो ब्लैक एंड ह्वाइट वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। नासा ने कहा कि रोवर ने अपने हेजकैम से मंगल की सतह पर जगह बदलती अपनी ही छाया को 8 नवंबर को कैद किया जो मिशन का 4,002वां मंगल दिवस या सोल था।

NASA Mars Video: अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा स्पेस में एक के बाद एक मिशन को अंजाम दे रही है। अब नासा ने मंगल ग्रह का पूरे 12 घंटे का एक वीडियो बनाया है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर यह कमाल किया है। क्यूरियोसिटी रोवर ने न केवल मंगल ग्रह का वीडियो बनाया है बल्कि उसे पृथ्वी तक आसानी से पहुंचाया भी है।

End of Feed