NASA: सुनीता विलियम्स को वापस लाएगा बोइंग स्पेस कैप्सूल, अंतरिक्ष यात्रियों ने जताया सुरक्षित वापसी का भरोसा

ISS: नासा के परीक्षण पायलट विल्मोर और भारतीय मूल की विलियम्स ने पिछले माह की शुरुआत में बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल पर सवार होकर उड़ान भरी थी। दोनों इस पर सवार होने वाले पहले लोग थे। अब दोनों ही तकनीकी खराबी के कारण स्पेस में फंसे हुए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पृथ्वी पर सुरक्षित लाएगा बोइंग का अंतरिक्ष कैप्सूल : सुनीता
  • सुनीता विलियम्स ने जताया सुरक्षित वापसी का भरोसा
  • नासा के अधिकारी और बोइंग के इंजीनियर खराब थ्रस्टर को बनाने में जुटे

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भरोसा जताया कि बोइंग का अंतरिक्ष कैप्सूल खराबी के बावजूद उन्हें सुरक्षित वापस पृथ्वी पर ला सकता है। नासा के जो दो अंतरिक्ष यात्री हफ्तों पहले पृथ्वी पर वापस लौट आने चाहिए थे, लेकिन उनके बोइंग स्पेस कैप्सूल में तकनीकी खामी के कारण उनकी वापसी अब तक संभव नहीं हुई है।

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स ने जताया सुरक्षित वापसी का भरोसा

हमें पूरा विश्वास है कि हम सुरक्षित वापसी करेंगे-सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अब भी फंसे हुए हैं। हालांकि बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने भरोसा है कि कंपनी और नासा थ्रस्टर की खराबी को दुरुस्त कर लेंगे और उनकी सुरक्षित घर वापसी हो जाएगी। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर असल में बहुत अच्छा भाव है। उनका मन कहता है कि अंतरिक्ष यान उन लोगों को वापस ले आएगा। कोई समस्या नहीं आएगी। एक महीने पहले अंतरिक्ष यान पर आने के बाद से अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में बैरी बुच विल्मोर ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है। आपने यह मंत्र सुना होगा। विफलता कोई विकल्प नहीं है। इसीलिए हम यहां रुके हुए हैं। हम यह परीक्षण करने वाले हैं। यही हमारा काम है।

End of Feed