Narendra Modi Speech in Sydney : ऑस्ट्रेलिया में मोदी दि 'बॉस', बोले- इंडिया के पास सामर्थ्य की कमी नहीं, हर क्षेत्र में दिख रहा जलवा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 23, 2023, 03:36 PM IST

Narendra Modi Speech in Sydney : दरअसल, पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 22 मई, 2023 को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मेहमान के तौर पर 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं, जबकि हिंदुस्तानी पीएम वहां ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे और सिडनी में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

Narendra Modi Speech in Sydney : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। आज हर क्षेत्र में हिंदुस्तान अपना जलवा दिखा रहा है। हम युवा टैलेंट की सबसे बड़ी फैक्ट्री हैं। अगले 25 साल में विकसित भारत का हमारा लक्ष्य है और यही हमारा सपना है। हमने हमेशा अपने मूल पर टिके रहे हैं। हम विश्व को एक परिवार मानते हैं...वसुधैव कुटुंबकम। ऐसे में भारत जब जी-20 की अपनी प्रेसिडेंसी तय करता है, तब कहता है "वन अर्थ, वन फैमिली एंड वन फ्यूचर"। ये सारी बातें हिंदुस्तानी पीएम ने मंगलवार (23 मई, 2023) को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में इंडियन डायसपोरा के बीच कूडोस बैंक एरिना में कहीं। मोदी ने यह भी कहा- जो कुछ भी ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा वह दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया का हिंदुस्तान के प्रति कितना प्रेम है। मैं यहां अकेला नहीं, मेरे साथ अल्बनीज भी हैं। 2014 में मैंने यहां दोबारा आने का वादा किया था और आज मैं फिर से आया हूं।

narendra modi, australia, sydney

सिडनी के अरीना ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया पीएम के साथ नरेंद्र मोदी।

बकौल मोदी, "लोग कहते थे कि भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन सी, तीन डी (डेमोक्रेसी, डायस्पोरा और दोस्ती) और तीन ई (एनर्जी, इकनॉमी और एजुकेशन) की वजह से जुड़े हैं। कभी सी (कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी), कभी डी और कभी ई...कालखंडों के हिसाब से यह बात सही भी रही, पर दोनों मुल्कों के ऐतिहासिक रिश्तों का विस्तार इससे कहीं बड़ा है। इन सारे संबंधों का सबसे बड़ा आधार म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट हैं। ये सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों से नहीं विकसित हुआ है। यह आप लोग (ऑस्ट्रेलिया से ढाई करोड़ से अधिक नागरिक) उसकी असल ताकत और असली वजह हैं। हमारे बीच दूरी जरूर है, पर हिंद महासागर हमें जोड़ता है। हमारी जीवनशैलियां भले ही अलग हों, हमें योग, क्रिकेट, फिल्में, मास्टरशेफ और पर्व-त्यौहार भी हमें जोड़ते हैं।"

End of Feed