महाराजा चार्ल्स III के राज्याभिषेक के लिए बनाए गए पर्दे पर होंगे राष्ट्रमंडल देशों के नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2023, 02:52 PM IST

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में सबसे पवित्र धार्मिक रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े के पर्दे पर भारत समेत राष्ट्रमंडल के प्रत्येक सदस्य देश का नाम होगा।

लंदन: लंदन में छह मई को वेस्टमिंटर एबे में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में सबसे पवित्र धार्मिक रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े के पर्दे पर भारत समेत राष्ट्रमंडल के प्रत्येक सदस्य देश का नाम होगा। ब्रिटिश राजशाही के लंदन स्थित आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी है।

King Charles III, Coronation of King Charles III, Names of Commonwealth Countries

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय

इस सप्ताहांत ‘राज्याभिषेक पर्दे’ का अनावरण किया, जिसके बीच में एक पेड़ बना हुआ है और उसकी 56 शाखाओं पर राष्ट्रमंडल देशों के नाम हैं। पैलेस ने कहा कि यह 74 वर्षीय महाराजा के इस संगठन के लिए गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। ऐतिहासिक रूप से महाराजा और ईश्वर के बीच जुड़ाव का क्षण माने जाने वाली यह रस्म ब्रिटिश महाराजा की ताजपोशी से पहले होती है।

End of Feed