मालदीव: मुइज्जू ने हासिल की बड़ी जीत, चुनावों में मिला भारी बहुमत, चीन नीति को दिया जनता ने समर्थन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 09:24 AM IST

मुइज्जू की पार्टी की भारी जीत का मतलब है कि लोग किसी अन्य क्षेत्रीय शक्ति भारत के बजाय चीन की ओर राष्ट्रपति के राजनीतिक झुकाव का समर्थन कर रहे हैं।

Mohamed Muizzu Party Wins: भारत से तनाव के बीच मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने संसदीय चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर ली है। रविवार को घोषित चुनाव परिणामों से मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड जीत मिली। देश के चुनाव आयोग ने कहा कि 93 सदस्यीय सदन के लिए हुए चुनावों में मुइज्जू की पार्टी ने घोषित 86 सीटों में से 66 सीटें हासिल कीं।

Mohd. Muizzu

मुइज्जु की पार्टी की भारी जीत

मुइज्जू की नीति पर लगी मुहर

बाकी सात सीटों के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं, मुइज्जू की पीएनसी के पास बहुमत के 47 सीटों से 19 सीटें अधिक हैं। मुइज्जू की पार्टी की भारी जीत का मतलब है कि लोग किसी अन्य क्षेत्रीय शक्ति भारत के बजाय चीन की ओर राष्ट्रपति के राजनीतिक झुकाव का समर्थन कर रहे हैं।

End of Feed