ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, अगले साल भारत की यात्रा पर आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूती देने के लिए जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए वह अगले साल भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी अच्छी बातचीत हो रही है।

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। ट्रंप ने उन्हें 'महान व्यक्ति' और अपना 'दोस्त' बताया है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूती देने के लिए जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए वह अगले साल भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी अच्छी बातचीत हो रही है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

हो सकता है अगले साल भारत जाऊं-ट्रंप

ट्रंप ने कहा, 'वह (पीएम मोदी) रूस से अब ज्यादा तेल नहीं खरीद रहे हैं। वह हमारे मित्र हैं और हम बातचीत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान व्यक्ति हैं। वह चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। वहां जाने के बारे में हम सोचेंगे।' पत्रकारों द्वारा सीधे यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले साल भारत जाने के बारे में सोच रहे हैं..इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि 'हां, हो सकता है।' ट्रंप ने गुरुवार को भी पीएम मोदी की तारीफ की और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय लिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में करीब आठ युद्ध रुकवाए हैं।

End of Feed