Militants kill 3 policemen in KPK: शनिवार को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती बम हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अशांत बन्नू जिले में एक पुलिस स्टेशन पर हुए एक बड़े आत्मघाती हमले को नाकाम कर दिया और विस्फोटकों से भरे वाहन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया।
पाकिस्तान के KPK में फिर हमला (File photo)
कई नागरिक घरों को भारी नुकसान पहुंचा
शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट के कारण आसपास के कई नागरिक घरों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई घरों की छतें गिर गईं। विस्फोट के बाद बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिससे भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के दौरान दर्जनों हमलावरों ने चौकी को घेर लिया था।
