फिलिस्तीन को सपोर्ट करना मिया खलीफा को पड़ा महंगा, नौकरी से निकाली गईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 11:00 AM IST

Mia Khalifa Fired From Job: फिलिस्तीन का सपोर्ट करना पूर्व एडल्ड स्टार मिया खलीफा को भारी पड़ा है। फिलिस्तीन के समर्थन में किए गए पोस्ट के बाद मिया खलीफा को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो ने सोशल मीडिया पर ही उन्हें नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी है।

Mia Khalifa Fired From Job: इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इस जंग में दोनों ओर से अब तक करीब 1600 लोग मारे जा चुके हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि वे हमास को ऐसी सजा देंगे कि उसकी गूंज पीढ़ियों तक को सुनाई देगी। इस जंग के बाद दुनिया भी दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। पश्चिमी देश जहां इजराइल के पक्ष में हैं तो ज्यादातर मुस्लिम देश हमास और फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं।

Mia Khalifa

नौकरी से निकाली गईं मिया खलीफा

गाजा पट्टी पर छिड़ी इस जंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन का सपोर्ट करना पूर्व एडल्ड स्टार मिया खलीफा को भारी पड़ा है। फिलिस्तीन के समर्थन में किए गए पोस्ट के बाद मिया खलीफा को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो ने सोशल मीडिया पर ही उन्हें नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी है।

End of Feed