Maria Corina Machado: वेनेजुएला की 'आयरन लेडी' को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप का टूटा सपना

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सम्मानित किया है। मारिया कोरिना एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वेनेज़ुएला के लिए संघर्ष के अपने मिशन से कभी पीछे नहीं हटीं

नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) का ऐलान हो गया है। नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सम्मानित किया है।

nobel peace prize

मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया।(फोटो सोर्स: AP)

नोबेल समिति ने वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। नोबेल समिति ने कहा कि मारिया कोरिना एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वेनेजुएला के लिए संघर्ष के अपने मिशन से कभी पीछे नहीं हटीं।

End of Feed