प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर पाक पीएम शहबाज शरीफ समेत दुनियाभर के नेताओं ने जताया शोक, कही ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2022, 06:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन आज तड़के हो गया। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, नेपाल पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड, इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत दुनिया भर के नेताओं ने शोक जताया।

विश्व के कई नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। हीराबेन (99) का अहमदाबाद के एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। हीराबेन का गांधीनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

PM Modi mother passes away

पीएम मोदी की मां के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने दुख जताया

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया। शरीफ ने ट्वीट किया कि मां को खोने से बड़ा नुकसान और कोई नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर मेरी ओर से शोक संवेदनाएं।

End of Feed