क्या पुतिन और ट्रंप के बीच होगी मुलाकात? रूस ने कह दी ऐसी बात कि व्हाइट हाउस को लग सकती है मिर्ची

Putin Trump Talks: यूक्रेन के साथ संघर्ष और ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर इजराइली हमलों से पश्चिम एशिया में उत्पन्न नयी उथल-पुथल के बीच रूस, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द शिखर वार्ता की संभावनाओं को लेकर आशंकित है।

Trump Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

क्रेमलिन ने क्या कुछ कहा?

रूसी सत्ता के केंद्र ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि जिन मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है, वे इतने जटिल हैं और उनमें इतनी बारीकियां हैं कि पहले विशेषज्ञ स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘तभी इस कवायद के परिणामों को अंतिम रूप देने के लिए उच्चतम स्तरीय बैठक की संभावना पर चर्चा की जा सकेगी।’’

End of Feed