बैस्टिल डे परेड के बारे में पूरी जानकारी जिसके गेस्ट हैं PM मोदी, पंजाब रेजीमेंट की टुकड़ी भी होगी शामिल

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 13, 2023, 08:44 AM IST

What is Bastille Day Parade: 14 जुलाई को बैस्टिल किले पर फ्रांसिसी क्रांति के दौरान हमला हुआ था। हजारों की संख्या में धावा बोलकर आम लोगों ने कुछ कैदियों को छुड़ा लिया था। उस हमले को सामंतशाही के खात्मे के तौर पर देखा गया।

What is Bastille Day Parade: पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो चुके हैं। यह दौरान कई मायनों में खास है। रक्षा के क्षेत्र में कई सौदों को अमलीजामा पहुंचाया जाएगा। लेकिन यहां हम खासतौर पर बैस्टिल डे परेड की बात करेंगे। इस परेड में मेहमान के तौर पर पीएम मोदी को शामिल होने का मौका मिला है। दूसरी खास बात यह भी है कि 107 साल बाद पंजाब रेजीमेंट के 269 जवान भी इस परेड का हिस्सा बनेंगे। लेकिन यहां समझना जरूरी है कि बैस्टिल डे परेड फ्रांस के लिए क्यों अहम है। फांसिसी क्रांति के दौरान 14 जुलाई को बैस्टिल महल पर हमला हुआ था। एक तरह से उस हमले को फ्रांस में समानता, बराबरी का आगाज माना जाता है। उस खास दिन को सेलिब्रेट करने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

14 जुलाई को बैस्टिल किले पर हुआ था हमला

मध्य युग यानी 14 वी सदी से 18वीं सदी के मध्य में फ्रांस में बैस्टिल किले का निर्माण कराया गया था। इस किले के जरिए सामंतशाही फ्रांस में शासन कर रही थी। खास बात यह है कि इस किले के जरिए पेरिस की रखवाली भी की जाती थी। समय बीतने के साथ किले के कुछ हिस्से को जेल में बदला गया। 14 जुलाई 1789 को जब फ्रांस में क्रांति हुई तो क्रांतिकारियों मे बैस्टिल पर हमला किया और कुछ कैदियों को छुड़ा लिया। उस दिन से यह माना जाने लगा कि फ्रांस में अब राजशाही के खात्मे का आगाज हो चुका है। बैस्टिल पर हमले ने समाज के बड़े हिस्से को एकत्रित करने में मदद किया और एक तरह से लोग बैस्टिल को एकता का प्रतीक समझने लगे।

End of Feed