ट्रंप ने किया किंग चार्ल्स का स्वागत, 250 साल की दोस्ती और ईरान विवाद के बीच शुरू हुआ 4 दिवसीय दौरा

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में मुलाकात। ईरान युद्ध और ट्रंप पर हमले के प्रयास के बीच महाराजा चार्ल्स की यह 4 दिवसीय अमेरिका यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह हाई-प्रोफाइल राजकीय यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान युद्ध को लेकर वाशिंगटन और लंदन के बीच कूटनीतिक दरार गहरी होती जा रही है। साथ ही, ट्रंप पर हुए एक ताजा हमले के प्रयास ने इस यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

king charles meets donald trump white house visit

व्हाइट हाउस में ट्रंप और किंग चार्ल्स की मुलाकात (AP)

व्हाइट हाउस में शाही स्वागत

चार्ल्स और क्वीन कैमिला का व्हाइट हाउस के 'साउथ पोर्टिको' में राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रंप और चार्ल्स को धूप में हाथ मिलाते और कुछ अनसुनी निजी बातचीत करते देखा गया।

End of Feed