Keir Starmer: क्या जल्द इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर? जानें UK में अचानक हुआ क्या

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस समय अपने राजनीतिक करियर के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। हालिया स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को भारी नुकसान (लगभग 1,500 सीटें) हुआ, जिसके बाद पार्टी के 90 से अधिक सांसदों ने उनसे इस्तीफे की मांग कर दी है।

Keir Starmer: ब्रिटेन एक बार फिर बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ रहा है। भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस समय अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी खुद की पार्टी के भीतर उनके खिलाफ एक बड़ा विद्रोह खड़ा हो गया है।

keir starmer (2)

ब्रिटेन में कीर स्टार्मर के इस्तीफे की मांग उठ रही। AI IMAGE

इस संकट की मुख्य वजह हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को मिली करारी शिकस्त है, जहां पार्टी को करीब 1,500 काउंसिल सीटों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। नतीजा ये हुआ कि अब तक लेबर पार्टी के करीब 90 से अधिक सांसद और कई कनिष्ठ मंत्री सार्वजनिक रूप से स्टार्मर से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। 90 से अधिक सांसदों ने उनसे इस्तीफे की मांग कर दी है।

End of Feed