Japan Volcano Eruption: जापान के कागोशिमा प्रांत में स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद राख का विशाल गुबार क्रेटर से लगभग 3,940 फीट (1,200 मीटर) ऊपर तक पहुंच गया।
जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ। इसके बाद ज्वालामुखी से निकली राख दक्षिण-पूर्व दिशा में फैलने लगी। इस घटना ने एक बार फिर प्रकृति की विनाशकारी शक्ति का एहसास करा दिया है। ज्वालामुखी विस्फोट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं।
इससे पहले, फिलीपींस में ज्वालामुखी फटा था जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। फिलीपींस के मेयोन ज्वालामुखी के फटने के तत्काल बाद प्रशासन ने नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी थी। इस ज्वालामुखी की उठ रही राख को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सका था।
