जापान में देशव्यापी 'फ्लू महामारी' घोषित, स्कूल किए गए बंद, क्या दुनिया पर मंडरा रहा एक और बड़ा खतरा?

जापान ने इन्फ्लूएंजा के मामलों में सामान्य से पांच हफ्ते पहले ही तेज वृद्धि को देखते हुए देशव्यापी फ्लू महामारी की घोषणा कर दी है। बाकी स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वहीं, अस्पतालों में मरीजों, खासकर स्कूली बच्चों और बुज़ुर्गों की बढ़ती संख्या की सूचना मिल रही है। हालांकि, विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह किसी नई महामारी की शुरुआत नहीं है।

Japan Flu News: जापान ने राष्ट्रव्यापी इन्फ्लूएंजा महामारी घोषित कर दी है। दरअसल, देश में फ्लू के मामलों में अचानक उछाल देखने को मिला है। ऐसे में शुरुआत में ही मामलों से निपटने के लिए उपाय घोषित किए गए हैं। देश में 4,000 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और दर्जनों स्कूल बंद हो गए हैं। जापान में फ्लू के मामले नए नहीं है, बस जिस मौसम में ये बढ़ते थे, इस बार उससे बहुत पहले समस्या पैदा कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रकोप सामान्य से पांच हफ्ते पहले ही आ गया है, जो पूरे एशिया में वायरस के फैलने के तरीके में बदलाव का संकेत है।

JAPAN (1)

जापान में देशव्यापी फ्लू महामारी घोषित। (Freepik)

भारत सहित अन्य देशों के लिए खतरे की घंटी?

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से एहतियात के तौर पर जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का आग्रह किया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि मामलों में यह शुरुआती वृद्धि अस्पताल व्यवस्था पर दबाव डाल सकती है। हालांकि इसे मौसमी फ्लू का प्रकोप बताया जा रहा है, न कि कोई नई महामारी, लेकिन इसके पैमाने और समय ने भारत सहित अन्य देशों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड का मौसम आ रहा है और इसमें सांस लेने की परेशानी बढ़ जाती है।

End of Feed