‘वैश्विक व्यवस्था दबाव में’, जयशंकर ने बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया जोर

न्यूयॉर्क में 'पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म समिट' में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था दबाव में है और मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने शांति, जलवायु, AI, आतंकवाद, सप्लाई चेन और महामारी जैसे मुद्दों पर सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक व्यवस्था में बढ़ते दबाव और भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहुपक्षवाद को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर आयोजित पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म समिट(Partners for Multilateralism Summit) में उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को बनाए रखना बेहद जरूरी है। जयशंकर ने समिट की पहल के लिए राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत इस पहल में सह-प्रायोजक के तौर पर शामिल होकर खुश है।

s jaishankar

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया में शक्ति और प्रभाव का संतुलन धीरे-धीरे बदल रहा था। यह एक स्वाभाविक संरचनात्मक बदलाव था, लेकिन अत्यधिक प्रतिस्पर्धा, भू-राजनीतिक तनाव और वास्तविक संघर्षों ने इस प्रक्रिया को अलग दिशा दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन परिस्थितियों को नियंत्रित नहीं किया गया तो अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मूल भावना प्रभावित हो सकती है।

End of Feed