हमास ने बंधकों के साथ जमकर की यौन हिंसा, सामूहिक बलात्कार के बाद की हत्याएं, इजराइली रिपोर्ट में खुलासा

रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके निष्कर्षों से यौन हमलों में पैटर्न का पता चलता है, जिसमें पीड़ितों का आंशिक रूप से या पूरी तरह से निर्वस्त्र मिलना, उनके हाथ बंधे होना, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या और सार्वजनिक अपमान के साक्ष्य शामिल हैं।

Israeli Report Accuses Hamas Of Using Sexual Violence: एक इजराइली रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास ने सात अक्टूबर 2023 को अपने हमलों में यौन हिंसा को युद्धक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई, जो अंतरराष्ट्रीय और इजराइली अधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी समूह के हमले की अन्य जांचों पर आधारित है। कानूनी और लैंगिक विशेषज्ञों की टीम ‘दीनाह प्रोजेक्ट’ की रिपोर्ट ने अपने निष्कर्ष पीड़ितों और चश्मदीदों की गवाही, पहले पहुंचने वाले राहतकर्मियों के विवरण और फोरेंसिक, दृश्य और ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर तैयार किए हैं। रिपोर्ट में यौन हिंसा के अभियोजन के तरीके में बदलाव की मांग की गई है। इसमें कहा गया कि हमास ने पीड़ितों की जान लेकर उन्हें चुप करा दिया, जिससे जांचकर्ताओं को अपराधियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आवश्यक अहम सबूतों से वंचित होना पड़ा।

Hamas hostagess

इजरायली रिपोर्ट में हमास की दरिंदगी का खुलासा (Photo- AP)

हमास की दरिंदगी और सबूतों की चुनौतियां

रिपोर्ट में कहा गया है, अधिकतर पीड़ितों को स्थायी रूप से चुप करा दिया गया - या तो हमलों के दौरान या बाद में उनकी हत्या कर दी गई या वे इतने सदमे में हैं कि बात नहीं कर सकते - जिससे साक्ष्य संबंधी चुनौतियां पैदा हो रही हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब इजराइल और हमास गाजा में 21 महीने से चल रहे युद्ध के लिए संघर्ष विराम को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से अचानक किए गए हमले से हुई थी। प्रस्तावित समझौते के तहत फलस्तीनी क्षेत्र में लड़ाई रोकी जाएगी और शेष 50 जीवित बंधकों में से कुछ को रिहा किया जाएगा।

End of Feed