कतर जाएगा इजरायल संघर्ष विराम वार्ता दल, हमास के साथ सीजफायर पर जल्द बन सकती है बात

Hamas Ceasefire Agreement: इजरायल रविवार को कतर में हमास से वार्ता के लिए एक वार्ता दल भेजेगा। हमास के अनुसार उसने गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर मध्यस्थों को सकारात्मक जवाब दिया है। बयान में कहा गया कि हमास ने गाजा में हमारे लोगों के खिलाफ जारी हमलों को रोकने के लिए मध्यस्थों के नए प्रस्ताव पर फिलिस्तीनी गुटों और फोर्सेज के साथ विचार-विमर्श कर लिया है।

Hamas Ceasefire Agreement: करीब 21 महीने के युद्ध के बाद शनिवार को गाजा में अमेरिका के नेतृत्व में संघर्ष विराम प्रयासों में तेजी आई है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजरायल रविवार को कतर में वार्ता के लिए एक वार्ता दल भेजेगा। बयान में यह भी कहा गया कि हमास प्रस्ताव में अस्वीकार्य बदलावों की मांग कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते के लिए जोर दिया है और सोमवार को व्हाइट हाउस में नेतन्याहू की मेजबानी करेंगे, ताकि समझौते पर चर्चा की जा सके। शुक्रवार देर रात हमास द्वारा 60-दिवसीय युद्धविराम के नवीनतम अमेरिकी प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिए जाने के बाद सतर्क आशा व्यक्त की है।

Hamas Ceasefire Agreement

जल्द हो सकता है गाजा-इजरायल में सीजफायर

हमास के अनुसार उसने गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर मध्यस्थों को सकारात्मक जवाब दिया है। बयान में कहा गया कि हमास ने गाजा में हमारे लोगों के खिलाफ जारी हमलों को रोकने के लिए मध्यस्थों के नए प्रस्ताव पर फिलिस्तीनी गुटों और फोर्सेज के साथ विचार-विमर्श कर लिया है। हमास ने अपना जवाब मध्यस्थों को सौंप दिया है, जो सकारात्मक रहा। साथ ही दावा किया कि हमास इसे लागू करने की प्रक्रिया पर तुरंत गंभीरता से काम करने को भी तैयार है।

End of Feed