इजराइल नहीं झुकेगा- UN में बहिष्कार के बीच बोले नेतन्याहू, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने दिया साथ

गाजा युद्ध पर यूरोप के कई देश, इजराइल का साथ छोड़ चुके हैं। फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में इजराइल की जमकर आलोचना भी हुई, जिसके बाद आज इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्ध पर स्पष्ट कर दिया कि वो पीछे नहीं हटेंगे।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्ध पर अपने देश का रुख मजबूती से रखते हुए कहा कि इजराइल "हमास के खिलाफ काम खत्म करने तक" पीछे नहीं हटेगा। आलोचनाओं और विरोध प्रदर्शनों से घिरे नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ते अलगाव के बावजूद युद्ध रोकने से इनकार कर दिया।

Netanyahu in un

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए इजराइली पीएम नेतन्याहू (फोटो- AP)

End of Feed