इजरायल में भारतीय नागरिक की मौत, पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा; तेल अवीव स्थित दूतावास जांच पर रख रहा नजर

इजरायल में भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की दर्दनाक मौत के बाद तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने दुख व्यक्त किया है। इजरायली पुलिस ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच इजरायल में एक भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पुष्टि की है कि स्थानीय इजरायली प्राधिकारियों ने इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Israel Indian National Death

तेल अवीव स्थित दूतावास ने जताया दुख (फोटो साभार: X/@indemtel)

दूतावास ने जताया दुख, जांच पर पैनी नजर

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए घटना की जानकारी दी। दूतावास ने लिखा कि "इजरायल में भारतीय नागरिक श्री राजीव आचार्य की दुखद मौत पर भारतीय दूतावास गहरा शोक व्यक्त करता है। दूतावास इजरायली प्राधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है। अधिकारियों ने सूचित किया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना के सही तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।"

End of Feed