UN ने पहली बार कहा-गाजा में इजरायल ने किया 'नरसंहार', हत्या करने, जन्म रोकने का दावा

गाजा में इजरायल के हमलों पर संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार इस यहूदी देश पर 'नरसंहार' का आरोप लगाया है। बीबीबी की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग ने मंगलवार को कहा कि इजरायल ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ 'नरसंहार' किया है।

Israel : गाजा में इजरायल के हमलों पर संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार इस यहूदी देश पर 'नरसंहार' का आरोप लगाया है। बीबीबी की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के एक आयोग ने मंगलवार को कहा कि इजरायल ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ 'नरसंहार' किया है। हालांकि, यूएन की इस रिपोर्ट को इजरायल ने खारिज किया है।

gaza

गाजा में इजरायल ने तेज किए हैं अपने हमले। तस्वीर-AP

जनसंहारक कृत्यों के पर्याप्त आधार मौजूद-रिपोर्ट

एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय कानून में बताए गए पांच में से चार जनसंहारक कृत्यों के किए जाने के पर्याप्त आधार मौजूद हैं। किसी समूह के सदस्यों की हत्या करना, उन्हें गंभीर शारीरिक और मानसिक क्षति पहुंचाना, जानबूझकर ऐसे हालात पैदा करना जो उस समूह को नष्ट कर दें, और जन्मों को रोकना। रिपोर्ट में इजरायली नेताओं के बयानों और इजरायली बलों की गतिविधियों के पैटर्न को जनसंहारक मंशा के सबूत के रूप में उद्धृत किया गया है।

End of Feed