कतर में अमेरिका के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है, ईरान की दो टूक...ट्रंप के दावे का क्या होगा?

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी पक्ष के साथ हमारी किसी भी स्तर पर कोई वार्ता बैठक नहीं है।

Iran US Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के उलट ईरान ने कहा है कि आने वाले दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कोई वार्ता बैठक निर्धारित नहीं है, और कतर में उसके प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को अमेरिकी अधिकारियों के साथ किसी भी चर्चा से जोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी पक्ष के साथ हमारी किसी भी स्तर पर कोई वार्ता बैठक नहीं है।

Bagai iran

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई

व्यापक समझौते पर बातचीत अभी शुरू नहीं

उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी प्रतिनिधियों की कतर यात्रा का ईरानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से कोई संबंध नहीं है, जो समझौता ज्ञापन के प्रावधानों, जिनमें अनुच्छेद 11 भी शामिल है, के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए की जा रही है। बगाई ने इस बात पर भी जोर दिया कि व्यापक समझौते पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा, हमने अभी तक अंतिम समझौते के लिए बातचीत के चरण में प्रवेश नहीं किया है।

End of Feed