होर्मुज स्ट्रैट में नया सिस्टम लागू करने की ईरान बना रहा योजना, जहाजों से शुल्क वसूलने की तैयारी; यूएई-कुवैत को भी चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक तय समुद्री मार्ग निर्धारित किया जाएगा। जहाजों की आवाजाही एक विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नियंत्रित होगी और कुछ विशिष्ट सेवाओं के बदले शुल्क भी लिया जाएगा।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नई रणनीति तैयार करने का दावा किया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि तेहरान ने जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए एक “पेशेवर तंत्र” तैयार किया है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

अजीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह सिस्टम ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उनके अनुसार, इस व्यवस्था का लाभ केवल उन व्यावसायिक जहाजों और पक्षों को मिलेगा जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे।

End of Feed