अमेरिका-इजरायल हमले में 48 ईरानी नेताओं की मौत, ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- ईरानी नौसेना के 9 युद्धपोत डुबोए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि जारी अमेरिका-इज़रायल बमबारी में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं। हालांकि, इस दावे की ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप ने Strait of Hormuz और तेल बाजार को लेकर कहा कि उन्हें किसी स्थिति की चिंता नहीं है और अमेरिका हालात पर नियंत्रण में है।

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (Donald Trump) ने दावा किया है कि जारी अमेरिका-इजरायल बमबारी में अब तक 48 ईरानी नेता मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा है। हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

देखें तबाही की खौफनाक तस्वीरें! (3)

अमेरिका-इजरायल बमबारी में अब तक 48 ईरानी नेता मारे गए: ट्रंप

ईरानी नौसेना के 9 युद्धपोत डुबोए: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरान की नौसेना के 9 युद्धपोत डुबो दिए गए हैं। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन जहाजों को “नष्ट” कर समुद्र में डुबो दिया गया है, जिनमें से कुछ “काफी बड़े और अहम” थे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की बाकी सैन्य नौसेना भी जल्द ही “समुद्र की तह में होगी।” उन्होंने एक अलग हमले का जिक्र करते हुए दावा किया कि ईरान का नौसैनिक मुख्यालय भी “काफी हद तक तबाह” कर दिया गया है। हालांकि, इन दावों पर ईरान की ओर से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और स्वतंत्र रूप से भी इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

End of Feed