Iran-Israel War: ऑपरेशन राइजिंग लायन के बाद ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- अगर परमाणु डील नहीं की तो होंगे और भयानक हमले

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब टकराव के चरम पर पहुंचता दिख रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध की आशंका गहरा गई है। इस बीच, पेंटागन ने USS Thomas Hudner सहित कई अमेरिकी विध्वंसक जहाज़ों को ईस्टर्न मेडिटेरेनियन की ओर रवाना कर दिया है।

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब टकराव के चरम पर पहुंचता दिख रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध की आशंका गहरा गई है। ईरानी अधिकारियों ने सभी वरिष्ठ कमांडरों की मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन राज्य मीडिया ने आईआरजीसी प्रमुख हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि की है। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया कि शुक्रवार तड़के तेहरान और अन्य शहरों में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक टेलीविजन संबोधन में सैन्य अभियान की पुष्टि की और इसे ईरानी खतरे को पीछे धकेलने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान से हमारी समाप्ति के खतरे को पूरी तरह समाप्त नहीं कर दिया जाता। इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने इस हमले को पूर्व-खतरे की प्रतिक्रिया करार दिया और देशभर में विशेष आपातकाल की घोषणा की।

Donald Trump

परमाणु डील नहीं की तो होंगे और भयानक हमले: ट्रंप

पाकिस्तान के दरवाजे तक पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध

जानकारी के अनुसार, तेहरान पर इजरायली हवाई हमलों में टॉप सैन्य कमांडरों की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को नए सैन्य प्रमुखों की नियुक्ति की। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी। शुक्रवार तड़के इजरायल द्वारा तेहरान और अन्य ईरानी शहरों पर किए गए हवाई हमलों में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर हुसैन सलामी और खात्म अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के प्रमुख गुलाम अली राशिद मारे गए।

End of Feed