ईरान ने इजरायल पर दागी फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल, तेल अवीव में हुए विस्फोट- रिपोर्ट

Iran-Israel Conflict: ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल पर फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल दागी है। जानकारी के अनुसार, ईरान की ओर से सुबह-सुबह मिसाइल हमलों के बाद तेल अवीव में विस्फोटों की खबरें सामने आईं है।

Iran-Israel Conflict: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायल पर फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल दागी है। आईआरजीसी ने घोषणा की कि उसने बुधवार को इजरायल की ओर फतह-1 मिसाइल लॉन्च की है। ईरान की ओर से सुबह-सुबह मिसाइल हमलों के बाद तेल अवीव में विस्फोटों की खबरें सामने आईं है जबकि तेहरान के आसपास इजरायली हवाई हमले जारी है जिनमें संदिग्ध सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है।

Iran-Israel Conflict

ईरान ने इजरायल पर दागी फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल

ट्रम्प ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बात

इस बीच, अमेरिकी मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरानी परमाणु स्थलों पर इजरायल के चल रहे हमलों में शामिल होने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन से ट्रम्प के अचानक चले जाने तथा सोशल मीडिया पर अनेक चेतावनियों के बाद अमेरिकी संलिप्तता के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं। बढ़ते तनाव के बीच, ट्रम्प ने मंगलवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत भी की। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि मध्य पूर्व में अतिरिक्त अमेरिकी लड़ाकू विमान भेजे जा रहे हैं।

End of Feed