ईरान के ड्रोन-क्रूज मिसाइल हमलों को इजराइल ने 'आयरन शील्ड' से किया नाकाम, अब जवाबी हमले की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 06:48 AM IST

इजराइल से अपील की है कि वह उकसावे का जवाब न दे, क्योंकि मध्य पूर्व में इज़राइल और हमास के बीच पहले से ही संघर्ष चल रहा है। दूसरी ओर ईरान ने इजरायल की किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है।

Iran-Israel War: इजराइल डिफेंस फोर्स ने सोमवार को ऐलान किया कि कि ईरान द्वारा लॉन्च किए गए ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोकने को आधिकारिक तौर पर ऑपरेशन "आयरन शील्ड" नाम दिया गया है। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आयरन शील्ड' - शनिवार को ईरानी हमले को रोकने और नाकाम करने के ऑपरेशन का आधिकारिक नाम है। ईरान ने इजराइल पर अपने पहले सीधे सैन्य हमले में सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर 1 अप्रैल के हमले के जवाब में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था।

Iran Israel war

ईरान-इजराइल में युद्ध

170 ड्रोन और 150 मिसाइलों का हमला

आईडीएफ का कहना है कि ईरान द्वारा लॉन्च किए गए 170 ड्रोन और 150 मिसाइलों (30 क्रूज, 120 बैलिस्टिक) में से 99% को एयर डिफेंस और लड़ाकू जेट द्वारा और अमेरिका के नेतृत्व वाले सहयोगियों के गठबंधन के बीच समन्वय के साथ रोक दिया गया। पश्चिम ने इजराइल का समर्थन किया है और ईरान की निंदा की है। साथ ही इजराइल से अपील की है कि वह उकसावे का जवाब न दे, क्योंकि मध्य पूर्व में इज़राइल और हमास के बीच पहले से ही संघर्ष चल रहा है। दूसरी ओर ईरान ने इजरायल की किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है।

End of Feed