खामेनेई के बेटे के लंदन फ्लैट पर बवाल; ईरान बोला- ये रिपोर्ट झूठी, खामेनेई के पास कोई संपत्ति नहीं

लंदन में मोजतबा खामेनेई के फ्लैट होने की रिपोर्ट पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है और यह रिपोर्ट झूठी है।

ईरान ने मोजतबा खामेनेई की संपत्ति के बारे में आई रिपोर्ट को खारिज किया; कहा कि उनके पास देश के अंदर या बाहर कोई संपत्ति नहीं है। भारत में ईरानी दूतावास ने मीडिया आउटलेट्स के उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पास लंदन में इजरायली दूतावास के सामने दो अपार्टमेंट हैं। दूतावास ने कहा कि ये दावे 'पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और इनमें कोई विश्वसनीय या ठोस सबूत नहीं है।'

Mojtaba Khamenei, Khamenei London Flats

मोजतबा खामेनेई (फाइल फोटो)

भारत में ईरानी दूतावास ने कहा, 'आयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई के पास, अपने सम्मानित पिता की तरह ही, न तो ईरान के बाहर और न ही देश के अंदर कोई संपत्ति है। ईरानी लोग उनके सादे और दिखावे से दूर जीवनशैली के बारे में अच्छी तरह जानते हैं।'

End of Feed