'आपके बॉस ने मीनाब स्कूल के 168 बच्चों की हत्या...', ईरान ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी को दी मां बनने की बधाई

Iran US Conflict: ईरान ने मिनाब स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले का जिक्र कर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट को 'मां' बनने की बधाई दी।

Iran US Conflict: ईरान ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट (Karoline Leavitt) को 'मां' बनने की बधाई दी। कैरोलिना लेविट ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए यह जानकारी साझा की।

Karoline Leavitt

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट

ईरान का लेविट को कड़ा संदेश

कैरोलिना लेविट के पोस्ट पर ईरान ने कड़ा संदेश पोस्ट किया। आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा, ''आपको बधाई। बच्चे मासूम और बेहद प्यारे होते हैं। मीनाब के उस स्कूल में जिन 168 बच्चों की आपके बॉस (अमेरिकी राष्ट्रपति) के आदेश पर हत्या हुई थी और जिसे आपने जायज ठहराया था, वे भी किसी के मासूम बच्चे थे। जब आप अपने बच्चे को प्यार करें, तब उन बच्चों की माताओं के दर्द को भी जरूर याद कीजिए।''

End of Feed