होर्मुज पर बढ़ा तनाव: ईरान ने रोके पाकिस्तान के तीन तेल जहाज

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Pakistan National Shipping Corporation के तीन जहाजों- कराची, लाहौर और खैरपुर—को ईरान ने Strait of Hormuz की ओर बढ़ने से रोक दिया। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने चेतावनी दी है कि जलडमरूमध्य सभी समुद्री यातायात के लिए बंद है। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉरपोरेशन (Pakistan National Shipping Corporation) के तीन जहाजों को रविवार को ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य की दिशा में आगे बढ़ने से रोक दिया गया। यह जानकारी ARY News ने अपनी रिपोर्ट में दी।

iran missile attack

उत्तरी इजराइल के हाइफा खाड़ी में पानी के ऊपर ईरानी प्रोजेक्टाइल (फोटो-AP)

End of Feed