ईरान ने मानी भारत की बात: जयशंकर के फोन के बाद हुआ नरम, इजराइली जहाज पर सवार 17 भारतीयों से दी अधिकारियों को मिलने की परमिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 11:31 AM IST

Israel Iran War: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजराइल के एक जहाज MSC Aries को कब्जे में ले लिया था। इस जहाज पर 17 भारतीयों समेत 25 लोग सवार थे। अब ईरान की ओर से कहा गया है कि वह जल्द ही भारत सरकार के प्रतिनिधियों को 17 भारतीयों से मिलने देगा।

Israel Iran War: इजराइल पर ईरान के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। यह जंग आगे बढ़ती है तो दुनिया गंभीर आर्थिक संकट से घिर सकती है। इस बीच भारत की सबसे बड़ी चिंता ईरानी कब्जे वाले जहाज में सवार 17 भारतीयों को लेकर है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से इस मुद्दे को लेकर बात भी की थी। इसके बाद एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, ईरान सरकार ने भारतीय अधिकारियों को जहाज में सवार 17 भारतीयों से मिलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का कहना है कि तेहरान जल्द ही भारत सरकार के अधिकारियों को MSC Aries जहाज में सवार भारतीयों से मुलाकात करने देगा। बयान में कहा गया है कि अभी उनकी सरकार कब्जे में लिए गए जहाज का ब्योरा जुटा रही है और भारत सरकार को इसमें सवार भारतीयों से मिलने की जानकारी जल्द ही मुहैया करा दी जाएगी।

End of Feed