इजराइल से बदला लेगा ईरान? भारत ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह, हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या के बाद तनाव

इजराइल के हमले में एक के बाद एक दो हमास नेताओं और हिजबुल्ला के एक कमांडर के मारे जाने के बाद पश्चिम एशिया में नए सिरे से बढ़े तनाव के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने यह परामर्श जारी किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक के बाद एक दो हमास नेताओं की हत्या
  • हिजबुल्ला के एक कमांडर की भी हत्या
  • ईरान समेत कई मुस्लिम देश इजराइल पर भड़के

इजराइल में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। हमास के नेताओं की हत्या के बाद ईरान समेत कई देश और संगठन इजराइल से खफा हैं और हमले की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में इजराइल में रह रहे भारतीयों को सरकार ने आगाह किया है और उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा है।

End of Feed