कनाडा में भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, कर रहा था बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई; साथी गिरफ्तार

Indian Student Stabbed To Death : कनाडा के ओंटारियो में झगड़े के दौरान भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के साथ रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Canada: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में झगड़े के दौरान 22 वर्षीय भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के साथ रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि लैम्बटन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के प्रथम वर्ष के छात्र गुरासिस सिंह की रविवार को सरनिया में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस को 194 क्वीन स्ट्रीट पर चाकू से हमला होने की जानकारी मिली, जहां सिंह और 36 वर्षीय आरोपी क्रॉस्ले हंटर एक कमरे में रहते थे। उन्होंने सिंह का शव बरामद किया और हंटर को हिरासत में ले लिया।

Indian Student Stabbed To Death

कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या

लैम्बटन कॉलेज में भारतीय छात्र कर रहा था पढ़ाई

पुलिस ने कहा कि मृतक गुरासिस सिंह और क्रॉस्ले हंटर का रसोई में झगड़ा हुआ था, जहां हंटर ने चाकू से सिंह पर कई बार वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। सारनिया पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे क्या मकसद था। उन्होंने गुरासिस सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। कॉलेज ने भी एक बयान जारी कर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें कहा गया कि लैम्बटन कॉलेज के लिए एक छात्र का खोना सबसे बड़ी त्रासदी है। हम गुरासिस के परिवार, प्रियजनों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

End of Feed