दुनिया

Indian Student Missing: अमेरिका में भारतीय छात्र लापता, फिरौती का आया फोन, कहा नहीं तो बेच देंगे 'किडनी'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 20, 2024, 07:12 PM IST

Indian Student Missing in US: हैदराबाद का एक 25 वर्षीय छात्र 7 मार्च से संयुक्त राज्य अमेरिका में लापता है, और भारत में उसके परिवार का कहना है कि उन्हें फिरौती की डिमांड आई है।

Image

हैदराबाद का एक छात्र 7 मार्च से अमेरिका में लापता है

KEY HIGHLIGHTS
  1. हैदराबाद का एक छात्र 7 मार्च से अमेरिका में लापता है
  2. अज्ञात कॉलर ने घरवालों को बताया कि बेटे का अपहरण कर लिया है
  3. भुगतान न करने पर उन्होंने किडनी बेचने की धमकी दी है

Indian Student Missing in US: संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैदराबाद के 25 वर्षीय अब्दुल मोहम्मद के 7 मार्च से लापता होने की सूचना मिली है। उसके परिवार को कथित तौर पर उसके अपहरणकर्ताओं से फिरौती के लिए फोन आया था। अब्दुल मोहम्मद, जो क्लीवलैंड विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं उनको आखिरी बार 7 मार्च को देखा गया था।

फोन करने वाले ने दावा किया कि उन्होंने अब्दुल का अपहरण कर लिया है और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए 1,200 डॉलर ($1,200 ) की फिरौती मांगी है उन्होंने फिरौती न देने पर अब्दुल की किडनी बेचने ( Kidney Sell) की भी धमकी दी।

क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

संयुक्त राज्य अमेरिका में अब्दुल के रिश्तेदारों ने 8 मार्च को क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब्दुल के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, अब्दुल का पता लगाने में सहायता मांगने के लिए परिवार 18 मार्च को शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास भी पहुंचा।

'माफिया ने उसकी किडनी बेचने की धमकी भी दी'

अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम को पिछले हफ्ते एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके बेटे को क्लीवलैंड में ड्रग विक्रेताओं द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अज्ञात कॉल करने वाले ने उसे रिहा करने के लिए 1200 डॉलर की मांग की, लेकिन भुगतान का तरीका नहीं बताया। उसके परिवार ने कहा कि उसने छात्र को पैसे देने से इनकार करने पर माफिया ने उसकी किडनी बेचने की धमकी भी दी।

मोहम्मद ने सफेद टी-शर्ट, लाल जैकेट और नीली जींस पहनी हुई थी

इसके बाद उसके माता-पिता ने अमेरिका में उसके रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मोहम्मद ने सफेद टी-शर्ट, लाल जैकेट और नीली जींस पहनी हुई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article