भारतीय अमेरिकी दंपति ने हिंदू युवा शिविर-स्थल के लिए 17.5 लाख डॉलर दिए दान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2023, 01:35 PM IST

भारतीय अमेरिकी दंपति ने टेक्सास में पहले हिंदू शिविर-स्थल के निर्माण की शुरुआत के लिए 17.5 लाख अमेरिकी डॉलर दान में दिए हैं। वे ह्यूस्टन में रहते हैं।

वॉशिंगटन: ह्यूस्टन में रहने वाले एक भारतीय अमेरिकी दंपति ने टेक्सास में पहले हिंदू शिविर-स्थल के निर्माण की शुरुआत के लिए 17.5 लाख अमेरिकी डॉलर दान में दिए हैं। इस शिविर में हर गर्मियों में युवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अकादमिक शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों और कॉलेजों के समान ही 'हिंदू हेरिटेज यूथ' शिविर असल जिंदगी के उदाहरणों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करेगा।

Donation of Hindu Youth Camp Site in America

अमेरिका हिंदू यूथ कैंप को मिला लाखों का दान

इतनी बड़ी राशि दान करने वाले दंपति सुभाष गुप्ता और सरोजिनी गुप्ता का कहना है कि वे शिविर को लेकर बहुत ही उत्सुक हैं क्योंकि यह अगली पीढ़ी में महत्वपूर्ण मूल्यों और जरूरी कौशल को विकसित करने का काम करेगा। सुभाष ने कहा कि यह सबसे अच्छी चीज है, जो हम अगली पीढ़ी के लिए कर सकते हैं।

End of Feed