छोले-भटूरे सा स्वाद, विदेश मंत्री जयशंकर को भाया त्रिनिदाद का 'डबल्स'; PM बोलीं- यही है भारत-कैरेबियन कनेक्शन

त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर पहुंचे भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सबसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों में से 'डबल्स' का स्वाद चखा। कैरेबियाई देश की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा कि भारत से त्रिनिदाद तक, मित्रता, संस्कृति और साझा विरासत के माध्यम से हमारे संबंध और भी मजबूत होते जा रहे हैं।

पोर्ट ऑफ स्पेन : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान यहां के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ’डबल्स’ का स्वाद चखा। इस पर कैरेबियाई देश की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है। ’डबल्स’ त्रिनिदाद और टोबैगो का एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसकी जड़ें भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ी हैं। इसमें मसालेदार छोले को दो तली हुई पतली रोटियों के बीच परोसा जाता है। स्वादिष्ट और छोले होने के कारण इसकी तुलना अक्सर भारत के छोले-भटूरे से की जाती है।

Jaishankar eats doubles

त्रिनिदाद दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने खाया डबल्स (@PM_Kamla)

प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जयशंकर ने देश में अपने कार्यक्रमों के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के सबसे पसंदीदा स्थानीय व्यंजनों में से एक ’डबल्स’ का ’’असली स्वाद’’ लिया। उन्होंने कहा, ’’कूटनीति और चर्चाओं से आगे बढ़कर यह त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों की गर्मजोशी, स्वाद और भावना को साझा करने का अवसर था। भारत से लेकर त्रिनिदाद तक हमारी मित्रता, संस्कृति और साझा विरासत के जरिए रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।

End of Feed