जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी से PM मोदी ने की मुलाकात, दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर हुई अहम बातचीत

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर भारत-जापान के रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को एक नया आयाम देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी रक्षा उद्योग को 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारतीय कंपनियों और उभरते हुए रक्षा स्टार्टअप्स के साथ जुड़ने का सीधा निमंत्रण दिया। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन पर जोर दिया, ताकि दोनों देश मिलकर आधुनिक तकनीक और मजबूत उत्पादन क्षमता का लाभ उठा सकें।

india japan defence ties shinjiro koizumi pm modi

PM मोदी से मिले जापान के रक्षा मंत्री (फोटो: X/@narendramodi)

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रक्षा मंत्री कोइजुमी के साथ उनकी बातचीत बेहद फलदायी रही। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र और उससे परे शांति, स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह काम करती है।

End of Feed