वियतनाम, फिलिपींस के बाद इंडोनेशिया भी खरीदेगा BrahMos,भारत के साथ किया बड़ा रक्षा करार, चीन की बढ़ेगी बेचैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस खरीद पर सहमति बनी है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मंगलवार को पीएम मोदी की हुई द्विपक्षीय बैठक में कई अहम करार हुए। यही नहीं, इंडोनेशिया हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल भी खरीदेगा।

BrahMos missile : भारतीय हथियारों पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। वियतनाम और फिलिपींस के बाद दक्षिण पूर्व एशिया के एक और देश इंडोनेशिया ने भारत के साथ एक बड़ा रक्षा करार किया है। इंडोनेशिया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस खरीदेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस खरीद पर सहमति बनी है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मंगलवार को पीएम मोदी की हुई द्विपक्षीय बैठक में कई अहम करार हुए। यही नहीं, इंडोनेशिया हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल भी खरीदेगा। जाहिर है कि इस रक्षा करार से चीन की बेचैनी बढ़ेगी।

brahmos missile

भारत से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस खरीदेगा इंडोनेशिया।

महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर सहमति

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच मंगलवार को हुई बातचीत में इंडोनेशिया को ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों की आपूर्ति करना, समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना और महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा, दवाओं और समुद्री सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए लगभग एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी 2018 की भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के तहत व्यापार और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को जकार्ता पहुंचे, जहां उनका लाल कालीन से स्वागत किया गया।

End of Feed