जो सऊदी हमेशा करता है पाकिस्तान की मदद, उसी के प्रिंस को मीटिंग में अश्लील शब्द से नवाजते थे इमरान खान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 10, 2023, 08:08 PM IST

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने इमरान खान को लेकर बड़ा दावा किया है। बाजवा ने कहा है कि इमरान खान पाकिस्तान के लिए खतरा थे। अगर इमरान खान होते तो पाकिस्तान नहीं होता। इसके साथ ही बाजवा ने कई और सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

Pakistan News: पाकिस्तान को हर मुसीबत में मदद करने वाले सऊदी अरब को लेकर वहां के पूर्व पीएम इमरान खान बड़ा ही गंदा नजरिया रखते थे। भरी मीटिंग में वहां के प्रिंस के लिए अश्लील शब्द का प्रयोग करते थे। इसका खुलासा पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने किया है।

imran khan (2)

Pakistan: इमरान खान को लेकर पूर्व आर्मी चीफ बाजवा का खुलासा

क्या कहा बाजवा ने

पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार देश के लिए खतरा है। पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि अगर इमरान खान प्रधानमंत्री बने रहते, तो कोई पाकिस्तान नहीं होता क्योंकि इससे देश का अंत में विनाश हो जाता।

End of Feed