दुनिया

मरियम नवाज बनाम इमरान खान, जादू-टोने की लड़ाई में चर्चा 'जादुई गिलास' की

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 8, 2023, 08:51 AM IST

मरियम नवाज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के लिए उनकी कोशिशों की गवाह पूरी दुनिया है। इस समय वो फिर चर्चा में हैं। लेकिन वजह उनकी हाथ में गिलास है जिसे लोग जादुई गिलास बता रहे हैं।

Image

मरियम नवाज, पीएमएल-एन की नेता

पाकिस्तान की राजनीति में दो और नामों की खास चर्चा होती है। एक नाम बिलावल भुट्टो जरदारी का तो दूसरा नाम मरियम नवाज का है। इनके साथ बेनजीर भुट्टो और नवाज शरीफ की विरासत भी जुड़ी है। इमरान खान सरकार के खिलाफ तत्कालीन विपक्ष जब मुहिम छेड़े हुए था तो उस समय ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता था जब मरियम नवाज और बिलावल भुट्टो तकरीरे नहीं करते थे। मरियम और बिलावल भुट्टो की मुहिम रंग लाई और इमरान खान सत्ता से बेदखल हो गए। वही मरियम एक बार फिर चर्चा में हैं। इस दफा वो सीधे तौर पर इमरान खान के खिलाफ तकरीर तो नहीं कर रही हैं। लेकिन अपने साथ वो स्टील का ग्लास लेकर चलती फिरती नजर आती है। गिलास का उनसे अटूट रिश्ता कायम हो गया है। लोग उस ग्लास को जादुई गिलास भी बताते हैं।

पाकिस्तान में कहा जाता है कि सियासी लड़ाई में एक दूसरे को धूल चटाने के लिए जादू- टोने और टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। सवाल यह है कि उस गिलास में क्या होता है। बता दें कि ईरान के बादशाह जमशेद जाम ए जमजम का इस्तेमाल करते थे। जाम-ए-जमजम का के बारे में कहा जाता है कि जमशेद के पास हर समस्याओं की इलाज हुआ करता था। अब सवाल यह है कि मरियम नवाज को क्या इमरान खान को सत्ता से लंबे समय तक दूर रखने के लिए कोई जादुई मदद मिल गई है। पाकिस्तान के आम जन के मन में जितनी उत्सुकता है उतनी ही ही उत्सुकता सियासी गलियारों में भी है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article