टशन में कंगाल Pakistan: IMF से लोन मिलते ही भारत से टक्कर लेने चला, तिरंगे से ऊंचा झंडा फहराने पर खर्च करेगा 40 करोड़

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 16, 2023, 07:55 AM IST

पाकिस्तान की कंगाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 3 अरब डॉलर की राहत लोन दिया। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज न आते हुए भारतीय तिरंगा से ऊंचा झंडा बनवाने पर 40 करोड़ खर्च करने का फैसला किया।

पाकिस्तान की आर्थिक हालत बेहद खराब है यानी कंगाली की स्थिति में पहुंच गया है। लेकिन वह हमेशा भारत की बराबरी करना चाहता है। चाहे उसे दुनिया से कर्ज ही क्यों ना लेना पड़े। पाकिस्तान को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से बेलआउट पैकेज दिया है। इस पैसे को पाकिस्तान अपनी जनता पर न खर्च करके दूसरे कार्य में लगा रहा है। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि वह इस साल 500 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर अपना राष्ट्रीय झंडा फहराएगी। इके लिए पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए 40 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च करेगा। पाकिस्तान का यह फैसला आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को कर्ज चूक से बचने के लिए 3 अरब डॉलर की राहत राशि देने के कुछ ही दिनों बाद आया है। देश के आर्थिक स्थिरीकरण कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए नकदी नौ महीने के दौरान दी जाएगी।

imf, pakistani economy, indian tricolor, pakistani flag

पाकिस्तान अपना झंडा ऊंचा करने पर 40 करोड़ खर्च करेगा। (तस्वीर-bccl)

लाहौर के लिबर्टी चौक पर पंजाब प्रांत पाकिस्तानी राष्ट्रीय झंडा फहराएगा। रिपोर्ट के मुताबिक देश को अगले दो वर्षों में विदेशी ऋण (ब्याज समेत) चुकाने के लिए कम से कम 2000 करोड़ रुपये की जरुरत है। 2017 में पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर 400 फुट ऊंचा झंडा फहराया। जो दक्षिण एशिया में सबसे ऊंचा है। 1947 में पाकिस्तान के निर्माण के बाद से 120×80 फुट का झंडा सबसे बड़ा था।

End of Feed