मैं PM मोदी के बेहद करीब... ट्रंप ने फिर की भारत की तारीफ; पुतिन को लेकर कही यह बात

India US Ties: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के साथ व्यक्तिगत संबंधों और हाल ही में पीएम मोदी को दी गई जन्मदिन की शुभकामनाओं का जिक्र किया।

Modi Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं भारत और भारत के प्रधानमंत्री के बेहद करीब हूं। मैंने उनसे बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने एक खूबसूरत बयान भी दिया... लेकिन मैंने कहा, मैंने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है।''

End of Feed