UN ने होर्मुज में जहाजों पर हुए हमले की निंदा की, 3 भारतीय नाविकों की मौत पर जताया दुख; अंतरराष्ट्रीय कानून दिलाए याद

Coast Ship Attack: संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव का समाधान केवल सार्थक संवाद और वार्ता के जरिए ही संभव है।

Coast Ship Attack: संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नौवहन अधिकारों और समुद्री स्वतंत्रता का सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

Oman Coast Ship Attack

होर्मुज के पास वाणिज्यिक जहाज पर हुआ हमला (फाइल फोटो)

'वार्ता के जरिए हो सकता है समाधान'

दुजारिक ने कहा, "महासचिव सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव एहतियाती कदम उठाने का आग्रह करते हैं। उनका मानना है कि मौजूदा तनाव का समाधान केवल सार्थक संवाद और वार्ता के जरिए ही संभव है।"

End of Feed