दुनिया

Passport Ranking: कंगाल पाकिस्तान को एक और झटका, दुनिया का चौथा 'सबसे खराब पासपोर्ट' वाला देश, सोमोलिया से भी पीछे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 11, 2023, 09:18 PM IST

Pakistan Passport Ranking: पाकिस्तान के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, बताते हैं कि पाकिस्तान पर चौथा सबसे खराब पासपोर्ट का ठप्पा लगा है।

Image

पाकिस्तान पर चौथा सबसे खराब पासपोर्ट का ठप्पा लगा है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. पाकिस्तान दुनिया का चौथा 'सबसे खराब पासपोर्ट' वाला देश
  2. इस लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है अफगानिस्तान
  3. भारत की रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है और ये 87 से 85 पर आ गई है

Henley Passport Index ने दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी की है इसमें 199 देशों को शामिल किया गया है इस रैंकिंग में कई देश एक ही स्थान पर हैं, वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वहां के हालात जगजाहिर हैं, इस बीच एक और झटका पाकिस्तान को लगा है, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया का चौथा 'सबसे खराब पासपोर्ट' ( Pakistan Passport) वाला देश बना हुआ है।

पाकिस्तान की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, पिछले साल भी पाकिस्तान नीचे के चौथे पायदान पर था पाकिस्तान के बाद इराक, सीरिया और आखिर में अफगानिस्तान का नंबर आता है।

पाकिस्तान की हालत इस लिस्ट में सोमालिया से भी बदतर

पाकिस्तान की हालत इस लिस्ट में सोमालिया से भी बदतर बताई जा रही है, गौर हो कि सोमालिया का पासपोर्ट रखने वाले 35 देशों में बिना वीजा के जर्नी कर सकते हैं।

भारत की रैंकिंग में थोड़ा सा सुधार

वहीं भारत की रैंकिंग की बात करें तो इसमें थोड़ा सा सुधार हुआ है गौर हो कि लास्ट इयर भारत की रैंकिंग 87 थी जो कि अब सुधरकर 85 पर आ गई है। भारतीय पासपोर्ट के जरिए 59 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अरावइल के जरिए यात्रा की जा सकती है।

लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद अफगानिस्तान

दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें तो इसमें अफगानिस्तान है, लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद अफगानिस्तान को 27 देश वीजा फ्री यात्रा की अनुमति देते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article