Ghana Helicopter Crash: घाना में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। सेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने बुधवार सुबह राजधानी अक्रा से ओबुआसी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसका रडार से संपर्क टूट गया। बाद में हेलीकॉप्टर का मलबा अशांति अदांसी इलाके में मिला।
घाना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर (फोटो साभार: AP)
जांच में जुटी सेना
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ? तत्काल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, सेना जांच में जुटी हुई है। इस हादसे में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोआमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद के साथ सत्तारूढ़ दल नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष, एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चालक दल के सदस्य मारे गए।
